फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Road Accident: झांसी-खजुराहो हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसा... दो युवतियों समेत तीन की मौत, चार घायल

Fri, 22 Nov 2024 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी-खजुराहो हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। चालक को झपकी आने पर एक कार हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे जा घुसी। कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
UP Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में शुक्रवार तड़के झांसी-खजुराहो हाईवे पर उल्दन के श्रीराम महाविद्यालय के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इनमें दो की हालत नाजुक है। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन


उल्दन थाना प्रभारी दिनेश कुरील के मुताबिक, आर्केस्टा टीम एक शादी समारोह में कार्यक्रम करने के बाद शुक्रवार तड़के कार से झांसी लौट रही थी। कार थाना शाहजहांपुर के कंडौर गांव निवासी मनीष राजपूत (35) चला रहा था। 

बंगरा पुलिस चौकी के आगे श्रीराम महाविद्यालय के पास पहुंचने पर मनीष को झपकी आ गई। सड़क किनारे खराब होने के बाद ट्रक खड़ा था। कार उसी ट्रक में पीछे से जा घुसी। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार शबनम (28) पत्नी असलम निवासी शिवाजी नगर, मिनी (24) पत्नी सोनू अहिरवार निवासी कांटी (टीकमगढ़) की मौके पर मौत हो गई, जबकि काजल उर्फ रिया (23) पत्नी अमन निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली, मुस्कान (21) पुत्री रामजीत सिंह निवासी दिल्ली, रविंद्र (24) पुत्र जानकी एवं अजय सिंह (35) पुत्र बालकिशन (35) कंडौर थाना शाहजहांपुर को गंभीर चोट आ गई। 
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही उल्दन पुलिस पहुंच गई। घायलों को कार का अगला हिस्सा काटकर बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी दिलीप पांडेय ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां काजल एवं अजय की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें