फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूपी पुलिस में सिपाही के सट्टा गैंग का भंडाफोड़, प्रेमिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। यूपी पुलिस में आरक्षी रजत कुमार अपनी प्रेमिका यशस्वी द्विवेदी के साथ मिलकर सट्टा गैंग चला रहा था। पुलिस ने देर-रात गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पॉश कॉलोनी रॉयल सिटी के फ्लैट से सिपाही की प्रेमिका समेत एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की भनक लगने पर सिपाही भाग निकला। यशस्वी के पास से पुलिस ने 1.72 करोड़ का सोने-चांदी समेत 18 लाख रुपये नकद बरामद किया। इस गैंग के साथ भी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की साठगांठ मिली है। गैंग का भंडाफोड़ होने के साथ ही एसएसपी ने रजत को सेवा से बर्खास्त कर दिया। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि रॉयल सिटी के फ्लैट संख्या एलएस-9 में ऑनलाइन सट्टा की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। फ्लैट से कोतवाली निवासी यशस्वी द्विवेदी (24) और प्रेमनगर निवासी निशा खान (32) को गिरफ्तार किया गया। वहां ट्राली बैग के अंदर 100-100 ग्राम के 9 सोने के बिस्कुट समेत कुल 939 ग्राम सोने के गहने, 4 किलोग्राम चांदी के बिस्कुट और 18 लाख रुपये नकद मिला। यशस्वी के पास से लैपटॉप, 12 मोबाइल भी बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में यशस्वी ने बताया कि मूल रूप से हाथरस के थाना सादाबाद के शमदपुर गांव निवासी आरक्षी रजत सिंह के साथ करीब चार साल से वह लिव इन रिलेशन में है। रजत ने फ्लैट किराये पर लेकर उसे दिया था। रजत के कहने पर वह सट्टेबाजी का काम देखती थी। कुछ दिनों पहले रजत ने यह सारा सामान फ्लैट में लाकर रखा था। यशस्वी ने पुलिस को भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, नगरा निवासी सुमित साहू, अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी विशेष भार्गव एवं नगरा निवासी प्रभात अग्रवाल के नाम भी बताए। एसएसपी के मुताबिक सिपाही रजत को बर्खास्त कर दिया गया। सभी वांछितों की तलाश की जा रही है।

इनसेट
12 दिन पहले सेवानिवृत्त सहायक रजिस्ट्रार काे रौंदा था
आरोपी सिपाही रजत कुमार ने ही 12 दिन पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में थार गाड़ी से रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा (70) को रौंद दिया था। मनीराम की मौके पर मौत हो गई थी। तब उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। एसएसपी ने उसे निलंबित करके उसके खिलाफ जांच भी शुरू कराई थी।
विज्ञापन


इनसेट
24 घंटे पहले ही कराई थी लाइन में आमद
रजत तीन दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बृहस्पतिवार को उसने लाइन में आमद कराई थी। लाइन में आमद कराने के 24 घंटे भी नहीं बीते कि देर-शाम उसकी प्रेमिका के फ्लैट पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद सट्टा में उसका नाम भी खुल गया। अब पुलिस भी उसे तलाश रही है। अभी उसकी तैनाती पूछ थाने में थी। इसके पहले वह एसओजी में भी रह चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें