फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मनरेगा मजदूरों की बढ़ी सिर्फ तीन रुपये मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अगले माह से बढ़कर 21 फीसदी होने जा रहा लेकिन, जिस मनरेगा के जरिए प्रवासियों को सबसे अधिक रोजगार दिया गया, उसकी मजदूरी सरकार ने यूपी में सिर्फ तीन रुपये बढ़ाई। नई दरों के मुताबिक यूपी में अब मनरेगा मजदूरों को 201 रुपये की जगह 204 रुपये दिए जाएंगे। नई मजदूरी दरें अप्रैल से लागू की जाएंगी। पूरे देश में सबसे कम मजदूरी मिलने के मामले में यूपी तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

अकुशल मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा देश की सबसे बड़ी रोजगार योजना है। केंद्र सरकार हर वर्ष मजदूरी की दरें पुनरीक्षित करती है। पिछली बार 2019-20 में मजदूरी दरें 182 रुपये से बढ़ाकर 201 रुपये प्रतिदिन किया गया था। महंगाई के मुताबिक मजदूरी में बढ़ोत्तरी न होने पर श्रम संगठनों ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया लेकिन, इस दफे पिछली बार से भी कम सिर्फ तीन रुपये की ही बढ़ोतरी की गई जबकि मंहगाई दर पिछले वर्ष के मुकाबले कई गुना अधिक बढ़ी है।
डीजल से लेकर खाद्य पदार्थों के दामों में भी भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न प्रदेशों के लिए जारी हुई मजदूरी दरों के लिहाज से उप्र सबसे कम मजदूरी वाले तीन राज्यों में शुमार है। एक अप्रैल से उप्र के मनरेगा मजदूरों को जहां 204 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे वहीं, बिहार, झारखंड के मजदूरों को 198 रुपये जबकि मप्र एवं छत्तीसगढ़ के मजदूरों को 193 रुपये प्रतिदिन के लिहाज से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

70 हजार की जगह अब बचे सिर्फ 12 हजार मनरेगा मजदूर
इन दिनों मनरेगा के जरिए झांसी में 12 हजार मजदूर काम कर रहे हैं जबकि जनपद में एक्टिव जॉबकार्ड धारकों की संख्या करीब 1.32 लाख हैं। कोविड के दौरान हुए लॉकडॉउन में जनपद में रोजाना करीब 70 हजार मजदूरों को इसके जरिए काम दिया जा रहा था लेकिन, अक्तूबर माह के बाद से लगातार इस संख्या में कमी आती जा रही है। लॉकडॉउन के बाद जनपद में करीब 28 हजार प्रवासी मजदूर वापस लौटे थे लेकिन, सरकारी आकड़ों के मुताबिक अब सभी प्रवासी मजदूर वापस लौट चुके हैं।
हरियाणा एवं सिक्किम में सबसे अधिक मजदूरी
केंद्र सरकार की ताजा अधिसूचना के मुताबिक मनरेगा की सबसे अधिक मजदूरी हरियाणा एवं सिक्किम में दी जाएगी। हरियाणा में मनरेगा मजदूरों को रोजाना 315 रुपये जबकि सिक्किम में 318 रुपये तय हुई। इसके अलावा गोवा में 294 रुपये, केरल में 291 रुपये, कर्नाटक में 294 रुपये, पंजाब में 269 रुपये नई मजदूरी दरें तय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें