फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर भिड़ी यूपी और एमपी की पुलिस

विज्ञापन
UP and MP police face to face in boarder
विज्ञापन
झांसी। दतिया मार्ग पर स्थित चिरुला बॉर्डर पर मंगलवार की दोपहर यूपी व एमपी पुलिस के बीच वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस कर्मियों के बीच तनातनी होने लगी। इससे हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

लॉक डाउन के बाद से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से होकर हजारों की संख्या मजदूर मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। झांसी में प्रवेश करते समय ग्वालियर हाईवे पर दतिया के चिरुला गांव में मध्य प्रदेश का आखिरी बॉर्डर पड़ता है। इन दिनों 24 घंटे इस सीमा के दोनों तरफ एमपी व यूपी पुलिस तैनात रहती है। मंगलवार की दोपहर हुआ यूं कि एमपी पुलिस का एक जवान यूपी सीमा पर बैठे पुलिस कर्मियों का मोबाइल वीडियो बनाने लगा। इस पर यूपी सीमा पर बैठी एक महिला निरीक्षक ने आपत्ति जताई। वे उठकर अन्य कर्मियों के साथ एमपी पुलिस के जवान के पास पहुंच गई और कहा कि जब मौके से कोई गुजर नहीं रहा है तो वीडियो किसका बना रहे हो? उन्होंने वीडियो दिखाने को कहा। इस बात को लेकर तू- तू, मैं- मैं होने लगी। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति बन गई। हालांकि, ऐसी स्थिति में किसी ने हाथ पैर चलाने की कोशिश नहीं की। कुछ देर बाद मामला शांत पड़ गया। बाद में चार मिनट से अधिक समय का यह वीडियो वायरल होने पर मामला चर्चा में आ गया। इस मामले का पता लगने पर एसएसपी डी प्रदीप कुमार, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी संग्राम सिंह मौके पर पहुंच गए। बाद में एसपी सिटी ने दतिया के पुलिस अधिकारियों से बात की। इस पर चिरुला के थानाध्यक्ष को हटा दिया गया। साथ ही मध्य प्रदेश की सीमा का टेंट भी 100 मीटर पीछे कर लिया गया। वहीं, इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।
चिरुला बॉर्डर पर दोनों प्रदेशों की पुलिस टेेंट लगाकर बैठी थी। यूपी पुलिस जो वाहन निकल रहे थे, उनसे पूछताछ कर रही थी। मैं भी वाहनों को चेक करवा रही थी। इस बीच एमपी पुलिस उनका वीडियो बनाने लगी। पूछा तो कहने लगे कि पेड़ों का वीडियो बना रहे हैं। वे जान बूझकर वीडियो बना रहे थे। मैंने कहा कि हम यहां मिलकर काम करने के लिए बैठे हैं, अपना- अपना काम करें। इस बात पर चिरुला एसओ भड़क गए और विवाद करने लगे। बदतमीजी करने लगे। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया। पूनम शर्मा, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें