फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरकों को प्रदान की गई राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समाचार पत्र वितरकों को राशन की किट भेंट की गईं। इस दौरान सभी का थर्मल थर्मामीटर से तापमान जांचा गया। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से तमाम लोगों के समक्ष खानपान की सामग्री का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में समाचार पत्र वितरकों को परेशान न उठानी पड़े, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उनके राशन का इंतजाम किया गया। डेढ़ सौ वितरकों को राशन किट प्रदान की गई, जिसमें पांच किलो आटे के साथ दाल, चावल, तेल, आलू, प्याज, मसाले दिए गए। वितरण के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के मुताबिक सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। सभी वितरकों का थर्मल थर्मामीटर से तापमान जांचते हुए उन्हें कोरोना वायरस बचने के तरीके बताए गए।
समाचार पत्र वितरकों को राशन किट उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बुंदेलखंड प्रभारी व्यापारी नेता राजीव राय, मुकेश मिश्रा, नितिन सरावगी, कुलदीप सिंघल, रोहित मित्तल, आशीष अग्रवाल, बिपिन दुबे आदि ने भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें