झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में झाड़ियाें के पास अज्ञात शव मिला। शव देखने में पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सोमवार शाम थाना प्रेमनगर स्थित लोको शेड के पीछे झाड़ियों के पास एक शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। देर रात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।