फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में एसएफएस कोर्सों की फीस बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत (एसएफएस) चलने वाले कोर्सों की फीस पांच से 20 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी। आठ साल बाद यह बढ़ोत्तरी होगी। यह नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं पर ही लागू होगी। शुक्रवार को वित्त समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ। इस दौरान 26 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए शुक्रवार को हुई वित्त समिति की बैठक में विश्वविद्यालय का बजट पेश किया गया। बजट में विश्वविद्यालय की अनुमानित आय 84 करोड़ रुपये और खर्च 110 करोड़ रुपये आंका गया। इस तरह बीयू में 26 करोड़ रुपये घाटे का बजट पेश हुआ। बीयू प्रशासन ने हाल ही में एसएसएफ शिक्षकों और कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की है। इस तरह एसएफएस कोर्सों के संचालन में वित्तीय संकट आ गया है। इससे उबरने के लिए कैंपस में चल रहे एसएफएस कोर्सों की फीस में बढ़ोत्तरी की जाएगी। किसी कोर्स में पांच से दस तो किसी में 15 से 20 फीसदी तक फीस में वृद्धि होगी। इससे पहले आठ साल पूर्व फीस बढ़ोत्तरी हुई थी। बजट में कुछ शिक्षक, कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर कर वेतन बढ़ाने का भी प्रस्ताव पास हो गया।
100 बेड का गर्ल्स हॉस्टल बनेगा
बजट में विश्वविद्यालय में सौ बेड का गर्ल्स हॉस्टल बनाने का भी प्रस्ताव पास हुआ है। इसके लिए विश्वविद्यालय शासन से पांच करोड़ रुपये अनुदान मांगेगा। यदि अनुदान स्वीकृत नहीं होता है तो विश्वविद्यालय अपने बजट से ढाई करोड़ रुपये खर्च कर 50 बेड का हॉस्टल बनाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए पेश हुए बजट में अनुमानित आय 84 करोड़ रुपये और खर्च 110 करोड़ रुपये आंका गया है। आठ सालों के बाद फीस बढ़ाई जा रही है। वो भी पुराने छात्रों की नहीं नए छात्रों की फीस में मामूली इजाफा होगा। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें