फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मोहब्बत बर्दाश्त न कर सका बेटा: लव मैरिज ने ली बेटे की जान, दोस्त भी चिढ़ाते थे, जहर खाकर की खुदकुशी

Sat, 14 Jan 2023 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

इसकी भनक जब सुरेंद्र को लगी तब उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी मां ने युवक से विवाह करने की बात कही। इस पर भी सुरेंद्र नहीं माना। 
विज्ञापन
मृत सुरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के टोड़ीफतेहपुर के लिथौरा गांव में मां के दूसरा ब्याह रचा लेने से दुखी युवक ने जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र (19) के पिता बिहारी लाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। एक बेटे समेत तीन बहनों के लालन-पालन का जिम्मा उसकी मां पर आ गया। उसकी मां ने मजदूरी करके चारों बच्चों को लालन-पालन किया। इसी दौरान उसका परिचय साथ में काम करने वाले युवक से हो गया। युवक उसकी मां से करीब 10 वर्ष छोटा है। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 

इसकी भनक जब सुरेंद्र को लगी तब उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी मां ने युवक से विवाह करने की बात कही। इस पर भी सुरेंद्र नहीं माना। मां ने सुरेंद्र के विरोध की परवाह किए बिना कुछ दिन पहले युवक से विवाह कर लिया।

यह बात सुरेंद्र को बहुत बुरी लगी। मां के विवाह करने के बाद सुरेंद्र के दोस्त भी उसे चिढ़ाने लगे। शुक्रवार को इस बात को लेकर सुरेंद्र ने घर में काफी लड़ाई की। देर-शाम गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। घबराकर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शनिवार सुबह सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिवार के दूसरे लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मां समेत उसकी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें