फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, सगे भाइयों की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक की हालत गंभीर, निमगहना बस स्टैंड पर हादसा
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले केे निवासी थे बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। मऊरानीपुर मार्ग स्थित निमगहना बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ थाना पलेरा क्षेत्र के कछौरा निवासी सुरेंद्र, सुनील व करन बाइक से गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम मढा रिश्तेदारी में आ रहे थे। बाइक सुनील चला रहा था। तभी निमगहना बस स्टैंड पर गरौठा की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई सुरेंद्र व करन पुत्र मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उपचार के दौरान सुरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, करन की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। सुनील के पिता उद्दी की तहरीर पर गरौठा पुलिस ने कार चालक विक्की गुप्ता निवासी महावीर नगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें