फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी के रहते रचाने जा रहा था दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार रात डडियापुरा मोहल्ले में बरात लेकर न पहुंचने वाले वर पक्ष के सात लोगों पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को जांच में पता चला है कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। वह दूसरी शादी रचाने की फिराक में था। दहेज में पांच लाख न मिलने पर बरात लेकर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

17 दिसंबर को डडियापुरा मोहल्ले में रहने वालीं नूरजहां की पुत्री की शादी थी। दहेज में पांच लाख न मिलने पर पति बरात लेकर नहीं पहुंचा था। शुक्रवार सुबह परिजनाें ने कोतवाली में वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मां नूरजहां की तहरीर पर ताज कंपाउंड निवासी राजा उर्फ आमिर, निजाम, मुन्नी, नाज, रोशनी, नूरबानो व आयत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी राजा उर्फ आमिर पहले से ही शादीशुदा है। 6 सितंबर 2017 को खुशीपुरा में रहने वाली एक युवती से शादी कर चुका है। दहेज की मांग के चलते उसे घर से भगा दिया था। इसी दौरान वह 17 दिसंबर को भी दूसरी रचाने जा रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहली पत्नी ने भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें