फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




मऊरानीपुर। झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम भदरवारा स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात बाइकसवार चाचा-भतीजे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा नरेंद्र (34) की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा धर्मसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्राम पथरैटा थाना कदौरा जालौन निवासी मीनू यादव पुत्र गुलाब सिंह ने बताया कि उसका भाई नरेंद्र सिंह यादव अपने भतीजे धर्मसिंह पुत्र महिपाल सिंह यादव के साथ रविवार को बाइक से ग्राम वीरपुरा बम्हौरी जतारा टीकमगढ़ पच (चौक) गया था। रात में दोनों ग्राम पथरैटा लौट रहे थे। ग्राम भदरवारा पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल धर्मसिंह को मेडिकल काॅलेज भेजा गया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें