फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण : इन 10 येलो स्पॉट पर की पेशाब तो नीले नोट की होगी वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों को परखने के लिए केंद्रीय टीम इसी महीने झांसी आएगी। इसके मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खुले में लघुशंका करने वाले महानगर में 10 येलो स्पॉट चिह्नित कर सफाई भी शुरू कर दी गई है। अब यहां लघुशंका करने पर जुर्माना लगेगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराता है। पिछले साल झांसी को देश में 96वां और प्रदेश में 14वां स्थान हासिल हुआ था। इस दफा निगम अफसरों के सामने रैंकिंग सुधारने की चुनौती है। सर्वेक्षण में येलो स्पॉट के भी 75 अंक हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि महानगर में सीपरी बाजार, बस स्टैंड, मिनर्वा चौराहा, गल्ला मंडी, रानी महल के पास, आंतिया ताल के किनारे, पंचकुइयां मंदिर के पास, आर्यकन्या स्कूल के पास, सरयू विहार कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास, चित्रा चौराहा के पास येलो स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। यहां लोग खुले में लघुशंका करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को बस स्टैंड सामने येलो स्पॉट पर सफाई करवाई गई। यहां पर येलो स्पॉट का बोर्ड लगा दिया गया है। अब यहां पेशाब करते पकड़े जाने पर सौ रुपये जुर्माना अथवा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें