फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हैदराबाद से आ रहे चाचा ने भतीजे को स्टेशन पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। चाचा ने हैदराबाद से झांसी आते वक्त अपने भतीजे को स्टेशन पर ही छोड़ दिया। वह भटक रहा था तभी पुलिस की नजर पड़ गई। चाइल्ड लाइन ने उसे बाल कल्याण समिति में पेश किया। यहां से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि हरदोई जिले का रहने वाला एक नशेड़ी चाचा हैदराबाद में मजदूरी करता है। वह अपने 12 वर्षीय भतीजे को लेकर ट्रेन से हैदराबाद से हरदोई की तरफ जा रहा था। नशे की हालत में उसने भतीजे पर ध्यान नहीं दिया और वह छूट गया। झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की नजर पड़ी। चाचा अपने भतीजे को मजदूरी कराने ले गया था। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सदस्यगण परवीन खान, कोमल सिंह, दीप्ति सक्सेना, हरिकृष्ण सक्सेना ने बालक को समझाइश दी व पिता को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें