फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत न मिलने से उमा नाराज

Sat, 24 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
uma bharti, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। झांसी व ललितपुर जिले के किसानों को सूखा राहत राशि न देने पर स्थानीय सांसद /केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रभावित किसानों को लाभ दिलाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री से क्षेत्र का पुन: सर्वे कराने को कहा है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सूखा राहत के तहत बुंदेलखंड के लिए 622.76 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। यह रकम हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा व महोबा के सूखा प्रभावित किसानों में वितरित की जाएगी। जबकि, झांसी व ललितपुर जिले के किसानों के लिए राहत राशि की व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर उमा भारती ने गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को भेजे पत्र में कहा है कि झांसी व ललितपुर के ग्रामीण क्षेत्र सूखे से अत्यंत प्रभावित हैं।

बावजूद, मेरे संसदीय क्षेत्र को आपदा प्रभावित श्रेणी में नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि पूर्व में लखनऊ से एक टीम जिले के अधिकारियों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र के सूखे का सर्वेक्षण करने आई थी, लेकिन टीम ने क्षेत्र का वास्तविक सर्वेक्षण नहीं किया। सर्वेक्षण की जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी नहीं दी गई। इस प्रकार के गलत निर्णय से मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


उन्होंने कृषि मंत्री से आग्रह किया है कि दोनों जनपदों का पुन: सर्वे कराया जाए तथा इसकी जानकारी मुझे भी दी जाए, ताकि सर्वे टीम के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रह सकें, जिससे प्रभावित किसानों को सही लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें