फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे उमा और केशव प्रसाद

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में सात अगस्त को विशाल कांवड़ यात्रा ओरछा से चलकर झांसी आएगी। यात्रा का ओरछा में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पूजन अर्चन और कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अभिवादन करेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को कांवड़ यात्रा के आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि और संयोजक हेमंत परिहार ने पत्रकारों को बताया कि ओरछा से 5001 कांवड़ श्रद्धालु पैदल चलकर आएंगे। उनके साथ डीजे पर भक्तिमय गीत एवं चार बग्घी पर भगवान भोलेनाथ व भगवान श्रीराम के स्वरूप शामिल होंगे। यात्रा का जगह- जगह स्वागत होगा। जेल चौराहा पर कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। यहां से 5001 महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगी।

इलाइट चौराहे पर उमा भारती और केशव प्रसाद मौर्य यात्रा पर पुष्प वर्षा करेंगे। संतों का सम्मान होगा। इसके बाद कांवड़ यात्री ग्वालियर मार्ग पर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर अभिषेक सोनकिया, अंकित राय, निशांत शुक्ला, नीरज सिंह, गोविंद परिहार, शिवा झा, सचिन मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें