फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनरल कोच के यात्रियों तक भी पहुंचेगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब ट्रेन के पैंट्री कार से जनरल कोच के यात्रियों तक भी खाना पहुंचेगा। इसके लिए स्लीपर व वातानुकूलित कोच की तर्ज पर जनरल कोचों को भी एक दूसरे से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। शुरूआती चरण में झांसी से गुजरने वाली करीब दस ट्रेनों मेें यह व्यवस्था शुरू होगी। इससेे जनरल कोच में यात्रा के दौरान खाने-पीने के लिए यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में राजधानी, शताब्दी, गरीब रथ व ताज एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। इससे यात्री एक कोच से दूसरे कोच में आसानी से आ-जा सकते हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा न होने के कारण यात्रियों को खानपान समेत कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। खासकर लंबी दूरी की ट्रेेनों में जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को चाय व पानी तक नसीब नहीं हो पाता है। जनरल कोच के यात्रियों की इस समस्या को गंभीरता से लेकर रेलवे ने समाधान की तैयारी कर ली गई है। अब जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को पैंट्रीकार से खाना यात्रियों तक पहुंचेगा। रेलवे ने स्लीपर व वातानुकूलित कोच की तर्ज पर जनरल कोचों को भी जोड़ने का फैसला लिया है। झांसी स्टेशन से गुजरने वाली दस ट्रेनों से शुरूआत होगी, इस पर रेलवे ने काम भी शुरू कर दिया है।
आपराधिक घटनाओं पर भी लगेगा अंकुश
सभी कोचों के आपस में जुड़ जाने से किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में सुरक्षाकर्मी एक से दूसरी बोगी में आसानी से जा सकेंगे। इससे सबसे ज्यादा मदद लूटपाट, चोरी पर अंकुश लगाने में भी मिलेगी। अक्सर देखा गया है कि ट्रेन में लूटपाट के दौरान बदमाश जनरल कोच से चेन पुलिंग कर भाग निकलते हैं।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं में रेलवे लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। रेलवे के इस आदेश से जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। जल्द ही यह सुविधा जनरल कोच के यात्रियों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन

- अखिल शुक्ला, मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें