फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरी दीवार, एक की मौत

Mon, 25 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिजारी बम्हौरी (झांसी)। ग्राम सिजारी के सिद्धेश्वर वीरपहाडिया में तेज आंधी से एक स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं चुटैल हो गईं। एक अन्य स्थान पर आंधी से गिरे पेड़ के कारण कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ग्राम सिजारी खुर्द निवासी रामनाथ राजपूत (58) पुत्र मन्नूलाल श्री सिद्धेश्वर वीर पहाड़िया पर रविवार को जानवर चरा रहा था। दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी चलने लगी। आंधी से बचने के लिए वह पास में स्थित एक इंटर कालेज की बाउंड्रीवाल के नीचे बैठ गया। इसी दौरान हवा के वेग से एक पेड़ टूट कर बाउंड्रीवाल पर गिरा, जिससे वह भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे रामनाथ दब गया, जबकि वहां बैठी दो अन्य महिलाएं चुटैल हो गईं। मौके पर मौजूद लोग आनन फानन में दौड़ कर वहां पहुंचे और रामनाथ को मलबे में से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

एक अन्य मामले में ग्राम मैरा में तेज आंधी से एक भरी भरकम महुआ का पेड़ गौरीशंकर के कच्चे मकान पर जा गिर गया। पेड़ गिरने से उसका मकान धराशाई हो गया। समय के रहते परिजन बाहर निकल आए, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें