फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगे कंटीले तारों में करंट आने से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : ???? ?? ???
विज्ञापन
चिरगांव (झांसी)। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव में सोमवार की शाम को धान की पौध रोपाई के दौरान खेतों के किनारे लगे कंटीले तारों में करंट आने की वजह से उसकी चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर भी लोगों की भीड़ लग गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम सुल्तानपुरा में सोमवार को महिलाएं खेत में धान की पौध की रोपाई कर रहीं थीं। गांव निवासी उर्मिला (65) पत्नी रघुवीर बरार, मुन्नी (54) पत्नी कृष्ण कुमारी साहू भी गिरजानंद के खेत में धान की पौध की रोपाई कर रहीं थीं। सोमवार की शाम को चार बजे के करीब धान की पौध रोपने के बाद खेत की मेड़ पर आकर बैठ गईं। खेतों में छुट्टा जानवरों को आने से रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए हैं। कंटीले तारों की चपेट में आने पर उर्मिला छटपटाने लगी। यह देख वहीं पर उसे बचाने के लिए मुन्नी साहू दौड़ी। जैसे ही उसने उसे उठाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आकर वहीं पर गिर गई। दोनों को वहां पर छटपटाते देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने लकड़ी से कंटीले तारों को दूर करने के बाद दोनों को वहां से उठाया। इसके बाद उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने बताया कि खेत के चारों तरफ छुट्टा जानवरों को रोकने के लिए कंटीले तार लगे हैँ। कंटीले के तारों के पास से ही बिजली का तार खींचा गया था। वही तार कंटीले तार में छू रहा था। उसी से कंटीले तारों में भी करंट फैल गया। इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों महिलाओं के घरों में भी कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज से दोनों शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
विज्ञापन

कटिया डालने वाले पर दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट : जेई
खेतों के पास से कोई बिजली का तार नहीं निकला है। वहां पर किसी ने कटिया डाली है। उसी का तार कंटीले तारों में छूने से करंट आया है। कटिया डालने वाले की जानकारी कर उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। करंट से महिलाओं की मौत के मामले की जानकारी निदेशालय को देकर उनके परिजनों को भी आर्थिक सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। रोहित कुशवाहा, जेई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें