फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो साप्ताहिक ट्रेनें चलेंगी, एक का झांसी-ललितपुर में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे दो साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन करेगी। इनमें से एक ट्रेन झांसी और ललितपुर से होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। दूसरी ट्रेन को ललितपुर में ठहराव नहीं दिया गया है।

रेलवे प्रशासन की ओर से सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन झांसी से गुजरकर उधना पहुंचेगी। सात जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को ट्रेन क्रमांक 04155 सूबेदारगंज से सुबह 11:40 को चलेगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी शाम 7:35 बजे और ललितपुर रात 8:50 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन उधना मंगलवार को दोपहर 1:30 पर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन क्रमांक 04156 उधना से आठ जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को उधना से शाम 4:30 बजे चलेगी और ललितपुर स्टेशन बुधवार सुबह 10:38 और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी दोपहर 12:35 बजे पर आएगी। रात नौ बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर, सात सामान्य, 11 स्लीपर, दो एसी तृतीय यानी कुल 22 कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों ओर से 13-13 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी प्रकार से 26 जून से 31 जुलाई तक ट्रेन क्रमांक 04122 प्रत्येक बृहस्पतिवार को सूबेदारगंज से दोपहर 3:50 बजे चलेगी। झांसी रात 10:10 बजे पहुंचेगी। रात आठ बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार से ट्रेन क्रमांक 04122 चर्लापल्ली से 28 जून से दो अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:30 बजे चलेगी और झांसी रविवार को सुबह 3:15 पहुंचेगी। सूबेदारगंज रात 10:00 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर, सात सामान्य, 11 स्लीपर, दो एसी तृतीय यानी कुल 22 कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों ओर से छह-छह फेरे लगाएगी पीआरओ मनोज कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें