फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से गुजरने वाली दो ट्रेनें रद्द

Wed, 05 Jul 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। दिल्ली सहारनपुर सेक्शन में मेरठ सिटी- दौरला सेक्शन के मध्य चल रहे दोहरीकरण काम के चलते दो ट्रेनों का संचालन पांच जुलाई से रद्द रहेगा और एक गाड़ी परिवर्तित मार्ग से गुजरेगी।
विज्ञापन

इसमें 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच से 12 जुलाई तक और 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात से 14 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसी तरह 14310 देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस पांच, 11 और 12 जुलाई तथा 14309 उज्जैन देहरादून एक्सप्रेस पांच, छह, 12 और 13 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा 12171 लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस छह, 10 और 13 जुलाई को निजामुद्दीन, दिल्ली शाहादरा, शामली, टापरी और 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सात, 11 और 14 जुलाई को टापरी, शामली, दिल्ली शाहादरा, निजामुद्दीन से होकर परिवर्तित मार्ग से गुजरेगी।

सूरत के लिए स्पेशल ट्रेन आज
झांसी। झांसी से उधना (सूरत) के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार को शाम 4.50 बजे होगा। यह ट्रेन उधना बृहस्पतिवार की दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठीआई, बियाबरा राजगढ़, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, बड़ोदरा और सूरत स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 12 जुलाई को भी झांसी से चलेगी।
विज्ञापन


छिवकी तक जाएगा चेकिंग स्टाफ
झांसी। बांदा से चंबल एक्सप्रेस को लेकर अब चेकिंग स्टाफ मुगलसराय की जगह छिवकी इलाहाबाद तक जाएगा। अभी चेकिंग स्टाफ को बांदा से 200 किलोमीटर तक स्पेयर जाकर छिवकी से मुगलसराय तक जाना पड़ता था। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह के आग्रह पर रेल प्रशासन ने चेकिंग कर्मचारियों की उक्त समस्या को खत्म कर दिया है। यह जानकारी शाखा सचिव पवन झारखड़िया ने दी है।

ट्रेन से गिरे यात्री की मौत
झांसी। मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस से सोमवार की रात एक यात्री माताटीला ब्रिज के पास चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उक्त यात्री को लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस से झांसी लाया गया। रेलवे चिकित्सक ने परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी को यात्री की पेंट की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे यात्री की पहचान बहराइच निवासी संचित राम के रूप में की गई। मुंबई से लखनऊ का टिकट भी मिला। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें