फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 39 बसों से प्रयागराज गए दो हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाकुंभ में वसंत पंचमी पर स्नान के लिए दो हजार यात्री पहुंचेंगे। मुख्यालय से दो रोडवेज बसें तो विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से 37 निजी बसें रवाना हुईं।
बीते दिनों मौनी अमावस्या पर जहां 34 निजी बसें गई थीं, वहीं वसंत पंचमी पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 37 निजी बसों ने प्रयागराज जाने के लिए स्वीकृति ली है। मुख्यालय से दो रोडवेज बसें भी प्रयागराज के लिए चलाई गई हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बसों से लगभग 60 यात्री गए तो विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से गई 37 बसों से 1924 यात्री पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से बसें रविवार शाम निकलीं, जो सोमवार सुबह तक पहुंच जाएंगी। कई बसें दोपहर में निकलीं, जो सुबह से पहले ही पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

-
बसें जाने से बढ़ी समस्या : महाकुंभ के लिए दो रोडवेज व 37 निजी बसों के जाने से विभिन्न रूटों पर यात्रा का संकट हो गया। स्टैंड पर बसों की संख्या सीमित होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन भरी बसों से सफर करना पड़ रहा है।
-
प्रयागराज के लिए 37 निजी बस स्वामियों ने परमिट लिया है। रविवार को ये बसें प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।
- मो. कय्यूम खान, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें