फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मड़ावरा रेंजर पर अवैध कटान और भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक यादव पर जंगल में अवैध कटान को बढ़ावा देने एवं योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर मामले की जांच और स्थानांतरण के लिए राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रदेश के वन राज्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से की शिकायत में आरोप लगाया कि मड़ावरा रेंजर पिछले दो वर्षों से तैनात हैं, इनके कार्यकाल में अवैध कटान काफी बड़ी है, साथ ही उनपर वन क्षेत्र में अनैतिक क्रियाकलाप का भी आरोप लगाया है। साथ ही जाति विशेष के लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। जिला पंचायत सदस्य की शिकायत को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने गंभीरता से लेते हुए, वनमंत्री को भेजते हुए, रेंजर को हटाने की सिफारिश की है। वन रेंजर के खिलाफ कार्यवाही के लिए शासन स्तर पर किए गए पत्राचार से वनविभाग समेत अन्य सरकारी विभागों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

00000
इस संबंध में मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शासन के दिशा निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-गौतम सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें