फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के डेली गांव में बच्ची के शव को एक स्थान पर दफनाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। थोड़ी देर में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे स्थान पर ले जाकर शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डेली गांव निवासी शकील मजदूरी का काम करता है। दस दिन पहले उसकी पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया लेकिन, बुधवार रात बच्ची की अचानक मौत हो गई। शकील अपने परिजनों के साथ उसे दफनाने के लिए गांव की एक खाली जमीन पर पहुंचा। जैसे ही उसने खुदाई शुरू की गांव के अन्य लोग आकर विरोध करने लगे।
शकील का कहना था कि यहीं पर दूसरे लोगों को दफनाया जाता रहा है। इस वजह से वह भी यहीं दफनाएगा, लेकिन गांव वालों का कहना था कि हाईवे निर्माण में कब्रिस्तान की जमीन जा चुकी है। सरकार ने उसके एवज में 22 डिसमिल जगह पाली पहाड़ी के पास दी है। यह जगह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर है। शकील जिस जगह खुदाई कर रहा था, वह गांव का खाली प्लॉट था। दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद होता रहा। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी समेत रक्सा, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, बड़ागांव समेत अन्य थानों से पुलिस बल को भी बुला लिया गया। पुलिस अफसरों के समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष किसी तरह शांत हुए। पुलिस की मौजूदगी में शकील ने नए कब्रिस्तान में जाकर शव को दफनाया। सीओ सदर राजेश राय के मुताबिक दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें