फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों तरफ से हुए विवाद के बाद फेंका गया तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बासार गांव में मंगलवार को दोनों तरफ से हुए विवाद के बाद सोनी परिवार ने छत से तेजाब फेंका। बीचबचाव करते समय गांव वाले भी इसकी चपेट में आकर झुलस गए। पुलिस ने छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना उल्दन के बासार गांव में मोतीलाल व राजेश सोनी का परिवार रहता है। मोतीलाल खेती करते हैं, जबकि राजेश की घर में ही सराफद्म की दुकान है। राजेश के घर के बाहर हैंडपंप लगा हुआ है। यहां से गांव के कई परिवार के लोग पानी भरते हैं। लेकिन, पानी भरने को लेकर राजेश व मोतीलाल के बीच एक साल से विवाद चला आ रहा है। गांव वालों ने कई बार विवाद सुझलाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही तरफ से बात न बनने के कारण मामला नहीं सुलझ सका। आरोप है कि मंगलवार रात करीब दस बजे मोतीलाल की पत्नी अंगूरी देवी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। जिस पर राजेश के परिवार के लोगों ने एकत्रित होकर अंगूरी देवी पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। आवाजें सुनकर दोनों परिवार के लोग एकत्रित हो गए, इसके बाद दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया। बीचबचाव करने गांव के लोग भी आ गए। इससे पहले यह लोग कुछ समझ पाते, तभी राजेश ने अपने परिवार के साथ छत पर पहुंचकर बोतलों से तेजाब फेंकना शुरू कर दिया। लोगों पर तेजाब गिरते ही चीख
पुकार मच गई। सभी ने भागकर जान बचाई, लेकिन जब तक तेजाब की चपेट में आकर रजनेश, लालता, रमाशंकर, अरविंद, चंद्रभान, संदीप, हरगोविंद, अंगूरी, अवनीश कुमार, अनामिका, संगीता, सुमित, रामकुमार, लक्ष्मीकांत, मानवेंद्र, सुरेंद्र कुमार, कृष्णकांत, महीपत, मलखान, कालीचरण, संतोष, संतराबाई, ज्ञानदेवी समेत करीब 40 लोग झुलस गए। गांव वालों से खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से 23 की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। देर रात उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार बताया गया है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में मोतीलाल की तहरीर पर राजेश, संतोष, देवेंद्र, उमेश, सोनू व बनमाली पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच मेें कुछ और भी मामला सामने आया
मामले की जांच करने एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव भी गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों से की कई पूछताछ में कुछ और नए मामले निकलकर सामने आए। जिनको लेकर विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने नए मामलों में गहराई से पड़ताल शुरू कर दी है। इसमें गाय से लेकर ट्रैक्टर से चबूतरा तोड़ने की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर विवाद पनप रहा था।
घटना के बाद पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा है। मामले की पड़ताल एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव कर रहे हैं। - दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें