फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 79 करोड़ से ‘स्मार्ट’ होंगी दो सड़कें, इसी महीने मिलेगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम-अर्बन (सीएम ग्रिड) योजना के तहत 79 करोड़ रुपये से झांसी की दो सड़कों को ‘स्मार्ट’ बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी शासन से मिल चुकी है। इसी महीने बजट जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद नगर निगम इन मार्गों को संवारने के लिए टेंडर निकालेगा।



सीएम ग्रिड योजना फेज-3 के तहत जिन दो सड़कों को मंजूरी मिली है, उसमें बीकेडी चौराहा से आयुर्वेदिक कॉलेज, ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के नीचे से महिला पॉलिटेक्निक, अटल चौक होकर गणेश चौराहा तक करीब सवा तीन किलोमीटर लंबा मार्ग शामिल है। इसके अलावा इलाइट चौराहा से गोविंद चौराहा, मिनर्वा, खंडेराव गेट होते हुए जीवनशाह तिराहा और मिनर्वा से रानी लक्ष्मीबाई का किला होते हुए झलकारी बाई तिराहा, गोविंद चौराहा से कचहरी चौराहा तक पांच किलोमीटर की सड़क को भी मॉडल बनाया जाना है। नगर निगम की ओर से इन दोनों मार्गों की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई। अब शासन में वित्तीय मंजूरी के लिए फाइल वित्त विभाग में भेज दी गई है। जुलाई में ही इन दो सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 79 करोड़ रुपये बजट जारी होने की संभावना है। नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि बजट जारी होते ही निविदा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण का काम 40 फीसदी पूरा, दूसरे का शुरू हुआ

सीएम ग्रिड के तहत पहले चरण में लगभग 36 करोड़ रुपये से 3 सड़कों को संवारा जा रहा है। इसमें महावीरन, लहरगिर्द और बीकेडी कॉलेज से चित्रा चौराहा का मार्ग शामिल है। मुख्य अभियंता का कहना है कि इन सड़कों का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण में 43 करोड़ रुपये से इलाइट चौराहा से पहूज नदी तक सड़क को मॉडल बनाया जा रहा है। इसका काम अभी शुरू हुआ है। बारिश के चलते काम धीमा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें