बबीना। कार सवार दबंगों ने गांव पुरा से बबीना जा रहे युवक को कार में डालकर अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन उनके एक साथी ने उन्हें बचा लिया। हमलावरों ने पिटाई लगाकर धमकी दी। इस मामले में दो नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। घटना बुधवार की सुबह करीब सात बजे कार सवार ऊधम सिंह यादव, प्रदीप यादव और उनके तीन साथियों ने घेर लिया। पिटाई लगाई और कार में डालकर ले जाने लगे, तभी उनके साथी रामबाबू के पहुंचने पर हमलावरों ने उन्हें छोड़ा। दबंगों के साथ पुराना विवाद बताया गया है। संवाद