फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को ज्यादा बिजली देने पर जेई और एसडीओ निलंबित

विज्ञापन
two power officers suspended
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर बिजलीघर से जुड़े गांवों को 20 की जगह 22 घंटे बिजली देने पर क्षेत्र के एसडीओ व जेई को निलंबित कर दिया है। रविवार को प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान बरुआसागर सबस्टेशन से किसानों को रोस्टर से अधिक बिजली देने पर कार्रवाई की ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने शहरी क्षेत्र में 24 घंटे, नगर पालिका क्षेत्र में 22 और ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं। विगत 19 जनवरी को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने बरुआसागर सबस्टेशन का निरीक्षण किया था। यहां जांच में उन्होंने पाया कि बरुआसागर कस्बे की तरह ग्रामीण फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी 22 घंटे बिजली दी जा रही है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों से महीने में 15 प्रतिशत राजस्व नहीं मिल रहा है। प्रबंध निदेशक ने कारपोरेशन के उक्त आदेश की अनदेखी पर बुधवार को यहां तैनात एसडीओ शिवकुमार कुशवाहा व जेई एसके सेन को निलंबित कर दिया। मुख्य अभियंता (वितरण) मनोज कुमार पाठक ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने बिजली ज्यादा देने की कमी निरीक्षण के दौरान पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें