फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटों का फर्जी करोबार करते दो पकड़े

विज्ञापन
two person held in fake ticket business
विज्ञापन
रेल टिकटों का फर्जी कारोबार करते दो पकड़े
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को आरपीएफ ने प्रति यात्री सौ और दो सौ रुपये का लाभ लेकर ऑनलाइन टिकटों का फर्जी कारोबार करने वाले दो ट्रेवल्स संचालकों को पकड़ लिया है। उनके पास से पिछली और आगामी यात्राओं के टिकट बरामद किए गए। यह कार्रवाई झांसी व दतिया में की गई है।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की सूचना पर आरपीएफ टीम ने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में स्टेशन मार्ग पर सिविक सेंटर स्थित चौधरी ट्रेवल्स पर छापा मारा। जांच के दौरान तीन व्यक्तिगत आईडी पर ऑनलाइन टिकट बनते पकड़े गए। कंप्यूटर रिकॉर्ड में पिछली यात्रा के 22 टिकट पाए गए। मौके से संचालक बाहर दतिया गेट पठौरिया निवासी प्रमोद चौधरी को पकड़ा गया। आरपीएफ ने बताया कि उक्त आरोपी 2016 में भी टिकट दलाली में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह आरपीएफ ने दतिया के बड़ा बाजार स्थित जय ज्योति टूर एंड ट्रेवल्स पर छापा मारकर जांच की। कंप्यूटर रिकॉर्ड में व्यक्तिगत आईडी पर बनाए गए 12 टिकट पकड़े गए। पिछली यात्राओं के 116 टिकटों का ब्योरा मिला। इन टिकटों का बैंक से 25.58 लाख रुपये का लेनदेन किया गया था। मौके से संचालक रामनगर कॉलोनी निवासी हरीश कुमार रतनानी को पकड़ लिया गया। आरपीएफ ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, नितिन कुमार, आरक्षक अरुण सिंह, अब्दुल आरिफ व आरक्षक बीसी अनुरागी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें