फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य-भजन-गजल की अद्भुत प्रस्तुति ने मन मोहा

विज्ञापन
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के सभागार में प्रभु श्री रामलाल संगीत महाविद्यालय में योग संगीत शिविर में
विज्ञापन
नृत्य-भजन-गजल कि अद्भुत प्रस्तुति ने मन मोहा
विज्ञापन

झांसी। प्रभु श्री रामलाल संगीत महाविद्यालय की ओर से लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के सभागार में हो रहीं संगीत प्रतियोगिताओं में नवोदित कलाकारों की मोहक प्रस्तुति शुक्रवार को भी जारी रही। अंशिका ढोलवानी ने मेरो मन राम ही राम रटे..., ज्योति पटेल ने सांवली सूरत पर दिल दीवाना... भजन को सुरीली आवाज में प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गरौठा की नवोदित गायिका ज्योति पटेल ने बुंदेली लोकगीत बिटिया होवे तो धन दइयों राम जी को भावुक अंदाज में सुनाया। जयपुर की अंशिका ढोलवानी ने गजल दिल तोड़ना एक अदा हो गई..., तो जयपुर की ही चित्रा ने शास्त्रीय गायन में राग द्वेष में छोटा ख्याल को प्रस्तुत किया। सलोनी झा और उनक ी साथियों में प्राशी सोनी, पूर्णिता, ईशा गुप्ता ने तराना पर कत्थक नृत्य को, मराठी भजन श्री गणेशाय धीमहि पर भी नृत्य को पेश किया। निधि अग्रवाल, विनीता, पूजा, प्राची ने गुजरात का गरबा नृत्य किया। निर्णायकों में लखनऊ दूरदर्शन के पूर्व निदेशक धनंजय नारायण मोघे, स्वर साधना संगीत विद्यालय कानपुर के पंडित कृष्ण चंद्र चक्रवर्ती व बांदा के संगीतज्ञ उमाकांत द्विवेदी रहे।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह योग योगेश्वर चंद्र मोहन महाराज की आरती की गई। प्राचार्य कृष्णकांत झा ने भागवत गीता पर संदेश दिया। संचालन बृज भूषण झा ने किया और आभार महामंत्री डा. सुनील दीक्षित ने जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयोजक दिनेश भार्गव ने बताया कि संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
आज ये होगी प्रस्तुति
दो नवंबर शनिवार से शाम पांच बजे से अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें क श्मीर के संतूर वादक अभय रूस्तम सपोरी, ग्वालियर की नृत्यांगना अंजना झा, दिल्ली के तबला वादक सचिन शर्मा, शास्त्रीय गायक नितिन शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें