फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, हादसे में बेटे और एक अन्य शख्स की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल

Wed, 05 Mar 2025 04:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वही, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगारा के पास दो मोटरसाइकिलों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतक के भाई जयपाल पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम देवरा खुर्द थाना टोड़ी ने बताया कि उनके छोटे भाई कृपाल (28) और पिता कालीचरण (60) मोटरसाइकिल से पंडवाहा गए थे। वह लगभग 11:30 बजे वापस घर ग्राम देवरा खुर्द आ रहे थे। ग्राम दुगारा के पास एक आज्ञात मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उनके भाई कृपाल की मृत्यु हो गई और उनके पिता कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गए।

कालीचरण को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।  सूचना मिलने पर थाना टोड़ी पुलिस ने मृतकों के शवों को एवं घायल को थाना टोड़ी की गाड़ी द्वारा सीएससी मऊरानीपुर लाया गया। घटना की सूचना सीएससी द्वारा कोतवाली पुलिस को दे दी गई। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें