फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो की मौत, साठ से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले मेें ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड की चपेट में आकर तीन लोगाें ने दम तोड़ दिया। इसके पहले भी ठंड से जिले में छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अत्यधिक ठंड के कारण पिछले दो दिन के भीतर साठ से अधिक लोग मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। 27 दिसंबर की रात मेडिकल कॉलेज स्थित रैन बसेरा में एक 60 वर्षीय वृद्घ को ठंड लग जाने के कारण हालत बिगड़ गई थी। लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मंगलवार को उपचार के दौरान वृद्घ की मौत हो गई। 26 दिसंबर को एक व्यक्ति ने अज्ञात वृद्घ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उनकी भी उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। उधर, खेत की रखवाली करते समय ठंड की चपेट में आने से ककरबई निवासी नवाब सिंह (70) की मौत हो गई।
अत्यधिक ठंड के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। दो दिन के भीतर करीब 60 लोग बीमार हो गए। जिनको मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी खांसी, सर्दी, कफ से ग्रस्त होकर उपचार करवाने पहुंचे। उपचार के समय मरीजों को ठंड से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। डॉ. वीएस गुप्ता ने बताया कि सर्दी के मौसम में मरीज पानी उबला हुआ पिएें। साथ ही, कपड़े गर्म पहनें। सुबह और शाम को ठंडी हवा में न घूमें। विटामिन सी से भरपूर फलों का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें