मूल रूप से लहचूरा की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि शिक्षा भवन के पीछे खुशीपुरा निवासी रामकुमार से उसकी प्रैक्टिस के दौरान जान पहचान हो गई। पिछले साल आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। उस दौरान अधिवक्ता अमित गौतम भी मौजूद था।
दोनों ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बेहोश होने पर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर दोनों उसे धमकाने लगे। कुछ समय बाद गर्भवती हो गई। यह बात उसने रामकुमार को बताई। रामकुमार ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने शिकायत करने की बात कही तब रामकुमार, अमित एवं रामकुमार की पत्नी ने घर आकर उसे जान से मार डालने की धमकी दी।
पीड़िता ने नवाबाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।