फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। चिरगांव के बस स्टैंड के पास सोमवार देर-शाम मोटर साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जान गंवाने वाले दोनों लोगों की मौत सिर में गहरी चोट आ जाने से हुई है। हादसे के बाद से दोनों परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन

थाना चिरगांव के ध्वानी गांव निवासी सिया शरण (59) की बहू उमा प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स है। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे सियाशरण बहू को लेने बाइक से बस स्टैंड जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह गांव से आगे बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने से एक दूसरी तेज रफ्तार मोटर साइकिल आ गई। दोनों अपनी मोटर साइकिल नहीं संभाल सके और आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में सियाशरण एवं दूसरी बाइक पर सवार थाना चिरगांव के तरीचर निवासी पंकज अहिरवार (22) और अंशुल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों करीब सौ मीटर दूर जा गिरे। तीनों के हाथ, पांव एवं सिर में गहरी चोट आई। अंशुल का एक पांव टूट गया। वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। तीनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उनको मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। मंगलवार सुबह सियाशरण की मौत हो गई। कुछ देर बाद विशाल ने भी दम तोड़ दिया। पंकज के परिजनों ने बताया कि जीविकोपार्जन के लिए वह प्राइवेट काम करता था। काम के सिलसिले में वह अपने चचेरे भाई अंशुल के साथ मोंठ जा रहा। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी के मुताबिक हादसे में घायल अंशुल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें