फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में दो और निजी औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे... रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में दो और निजी औद्योगिक क्षेत्र (प्लेज पार्क) बनने जा रहे हैं। दोनों के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। जबकि, एक का निर्माण पहले से जारी है। इनके बन जाने से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
बुंदेलखंड के पहले निजी औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण झांसी-कानपुर हाईवे पर दिगारा के पास किया जा रहा है। इसके अलावा अब यहां दो और निजी औद्योगिक क्षेत्र बनने जा रहे हैं। इनमें से एक का निर्माण झांसी-शिवपुरी हाईवे के पास किया जाएगा। इसके लिए यहां 11 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जबकि, दूसरा निजी औद्योगिक क्षेत्र झांसी-ललितपुर हाईवे के पास बबीना में 44.68 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। उद्योग विभाग की ओर से निजी औद्योगिक पार्कों के निर्माण की दिशा में कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। यह औद्योगिक पार्क निजी भूमि पर विकसित किए जाएंगे। इनके बुनियादी विकास के लिए शासन की ओर से रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के बाद इनमें औद्योगिक इकाइयों के लिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

000000
झांसी में भी होगा भूमि पूजन कार्यक्रम
लखनऊ में 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर की सभी नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का काम शुरू होगा। उस दिन झांसी के दीनदयाल सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में उन इकाइयों के काम की शुरुआत होगी, जो दस करोड़ से अधिक का निवेश करने जा रही हैं, जबकि इससे कम का निवेश करने वाली इकाइयों का भूमि पूजन यहां आयोजित समारोह में होगा। बता दें कि झांसी में 123 उद्यमी 19 फरवरी को अपनी यूनिट की स्थापना का काम शुरू करने जा रहे हैं। इनमें से 10 करोड़ से अधिक लागत की इकाइयों को अलग छांटा जा रहा है, जिनका भूमि पूजन लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

0000000
फोटो
झांसी में दो और निजी औद्योगिक क्षेत्र बनने जा रहे हैं। दोनों के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इनकी स्थापना के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही तेजी से की जा रही है। इसके अलावा झांसी में 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 10 करोड़ से कम निवेश की इकाइयों के काम का भूमि यहां ही होगा। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें