फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 80 करोड़ से बनेंगी दो मॉडल सड़कें, जमीन के नीचे होंगे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीएम ग्रिड योजना के तहत अब नगर निगम लगभग 80 करोड़ से दो और मॉडल सड़क बनवाएगा। यहां तार जमीन के नीचे होंगे। सड़क, फुटपाथ से लेकर पटरी का सुंदरीकरण किया जाएगा। शासन से बजट आवंटन होने के बाद नगर निगम डीपीआर तैयार करवा रहा है।

नगर निगम ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) योजना के तहत जो सड़कें चयनित की हैं, उसमें इलाइट चौराहा से गोविंद चौराहा, मिनर्वा चौराहा, खंडेराव गेट होते हुए जीवनशाह तिराहा और मिनर्वा चौराहा से किला होते हुए झलकारी बाई तिराहा और गोविंद चौराहा से कचहरी चौराहा तक मार्ग शामिल है। इसकी लंबाई करीब पांच किलोमीटर है। वहीं, बीकेडी चौराहा से आयुर्वेदिक कॉलेज होते हुए फ्लाईओवर के नीचे से महिला पॉलिटेक्निक, अटल चौक होते हुए गणेश चौराहा तक लगभग सवा तीन किलोमीटर मॉडल सड़क बनवाई जाएगी। मॉडल सड़क में बिजली के तार झूलते नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन




नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि यहां अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी। सड़क में डक्ट भी बनाई जाएगी। किसी तरह की पाइप लाइन डालने के लिए बार-बार सड़क खोदनी नहीं पड़ेगी। ओएफसी यानी ऑप्टिकल फाइबर केबल को शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग से एस्टीमेट मांगा गया है। इसके मद्देनजर दोनों मार्गों की डीपीआर बनवाई जा रही है।
विज्ञापन


86 करोड़ से बनवाई जा रहीं पांच सड़कें : सीएम ग्रिड योजना के तहत 86 करोड़ से पहले ही पांच सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। 41 करोड़ से इलाइट चौराहा से पहूज नदी तक की सड़क मॉडल बनवाई जा रही है। वहीं, वार्ड 10 में 11.35 करोड़ से महावीरन मंदिर से पंपेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नहर की पुलिया तक करीब दो किलोमीटर, वार्ड 31 में 10.54 करोड़ से लहरगिर्द में अंडरब्रिज से हरकिशन डिग्री कॉलेज और शिवपुरी हाईवे तक, वार्ड 43 में 9.53 करोड़ से रसबहार चौराहा से आर्य कन्या चौराहा होते हुए जर्मनी अस्पताल तक मॉडल सड़क बनाई जा रही है। सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत 13.82 करोड़ से बीकेडी चौराहा से चित्रा चौराहा तक मॉडल सड़क का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें