फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। करीब दस दिन पहले रस बहार तिराहे से बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सोने के टॉप्स समेत चांदी के कड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को रामदेवी निवासी मसीहागंज को दो जालसाजों ने रास्ते में रोककर उनके गहने उतरवा लिए। जालसाजी करके उनके गहने अपने साथ ले गए। रामदेवी जब घर पहुंची तब उनको ठगी का पता चला। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर उसमें आरोपी नजर आ गए। पुलिस उनका सुराग लगाने में जुटी थी। पुलिस को ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के पास होने का पता चला। देर-रात पुलिस ने घेरकर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रिया परमार निवासी बालाजी चौक, दिल्ली एवं पिंटू सोलंकी निवासी सदर बाजार बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जेवरात भी बरामद कर लिए। पुलिस टीम में थाना प्रभारी आनंद सिंह, प्रदीप शर्मा, धारा सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें