फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपरार बांध में दो युवक डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
सपरार बांध में दो युवक डूबे
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के कुरैचा गांव स्थित सपरार बांध में बुधवार को दोपहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो युवक डूब गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बारिश की वजह से सपरार बांध इन दिनों लबालब है। बुधवार को दोपहर में दोस्तों के साथ मऊरानीपुर स्थित दमेले चौक निवासी सार्थक सोनी पुत्र वीरेंद्र सोनी और मोहल्ला परवारीपुरा निवासी आचमन अग्रवाल पुत्र मनोज अग्रवाल बांध पर पहुंचे तथा दोस्तों के साथ नहाने लगे। तेज बहाव की वजह से दोनों संभल नहीं पाए और गहरे पानी में चले गए। दोनों को वहां पर मौजूद लोगों ने डूबते देखा तो शोर मचाया। इस पर मौके पर मौजूद तैराक उनको बचाने के लिए बांध में कूद गए। तैराकों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को गहरे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकीं थीं। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत की खबर उनके घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश होने से सपरार बांध भरा हुआ है। इससे रोज तमाम लोग बांध को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना पानी भरा होने के बाद भी वहां प्रशासन ने नहाने वालों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इसकी वजह से तमाम लोग बांध में नहाने लगते हैं। इसकी वजह से पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तैराकों के साथ वहां पर जल पुलिस भी लगाई जाए। इसके अलावा बांध देखने आने वालों को नहाने से भी रोका जाए। लोगों ने इस घटना पर रोष जताया है। मृतक युवकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें