झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने अपना वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। स्पोर्टस कांउसिल की मंजूरी के बाद खेल अधिकारी डा. एसपी सिंह ने इसे जारी किया है। खेल प्रतियोगिताएं एक अक्तूबर से आरंभ होंगी। इसके लिए इंट्री आरंभ कर दी गई है। जारी खेल कैलेंडर के मुताबिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए इंटर कॉलेज टूर्नामेंट एक नवंबर से, जबकि ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 24 नवंबर से आरंभ होगी। बॉक्सिंग महिला एवं पुरूष वर्ग के लिए एक दिसंबर से इंट्री आरंभ होगी। यह प्रतियोगिता बीयू कैंपस में आयोजित होगी। इसी तरह जिम्नास्टिक के आयोजन का जिम्मा बीयू कैंपस, जूडो वीएमएल गर्ल्स, वेट लिफ्टिंग एनएमएल ललितपुर, क्रास कंट्री दौड़ बीयू कैंपस एवं योगा के आयोजन की जिम्मेदारी वीर भूमि महोबा को सौंपी गई है। यह सभी प्रतियोगिताएं नवंबर से दिसंबर के बीच आयोजित होंगी। इसी तरह शतरंज, खो-खो, हैंडबॉल, वालीवाल, कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, टेबिल टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।