फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ीफतेहपुर/मऊरानीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दुगारा से बगरौनी की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर 12 बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम दुगारा से 300 मीटर दूर बगरौनी सड़क पर दोनों बाइक विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया।
सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान कृपाल सिंह (28) पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम निवासी ग्राम देवराखुर्द एवं तोशीन(26) पुत्र समीम निवासी गंदरपुर जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है। गंभीर घायल कालीचरन (65) पुत्र नग्गे निवासी ग्राम देवराखुर्द को पुलिस स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गई। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल झांसी रिफर कर दिया गया। मृतक कृपाल और घायल कालीचरन पिता-पुत्र हैं जो पंडवाहा बैंक से किसान क्रेडिट का पैसा निकालकर अपने घर जा रहे थे, तो वहीं, दूसरा मृतक तौशीन हाईवोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन पर मजदूरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें