हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी झांसी में हॉकी की बदहाली की बानगी देखने को मिल रही है। हॉकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भाई ऋषभ आनंद और सौरभ आनंद गरीबी के कारण रोड के किनारे गन्ना बेचने को मजबूर हैं।
दोनों भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन गरीबी के कारण ऋषभ आनंद और सौरभ आनंद सड़क के किनारे गन्ना बेचने को मजबूर हैं।
ज्ञात हो कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का संबंध झांसी से था। हालांकि उनका जन्म प्रयागराज में हुआ था। आज भी हॉकी को लेकर झांसी में खूब दीवानगी देखी जाती है।