फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बने दो होल्डिंग वार्ड

विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : ???? ???????
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में दो होल्डिंग वार्डों को बनाया गया है। एक वार्ड में खांसी, जुकाम, बुखार व सांस के मरीज को रखकर कोरोना की जांच की जाएगी। वहीं, दूसरे वार्ड में कोरोना की जांच कराने के लिए आने वाले लोगों को भर्ती किया जाएगा। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही अन्य वार्डों में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की थी। जांच के दौरान उन्होंने अस्पताल में होल्डिंग वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते अस्पताल में दो होल्डिंग वार्ड बनाए गए हैं। एक वार्ड में 10 पलंग व दूसरे वार्ड में 16 पलंग डाले गए हैं। अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी में इलाज कराने के लिए आए खांसी, बुखार व सांस संबंधी मरीजों को भर्ती कर सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मरीज को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर इलाज किया जाएगा। वहीं, दूसरे वार्ड में कोरोना जांच कराने के लिए आने वाले लोगों को सैंपल लेने के बाद भर्ती कर लिया जाएगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमसी वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 26 बेड़ों के दो होल्डिंग वार्ड बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें