फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीपुर। मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम देवरी सिंहपुरा में जमीन की रंजिश और रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले, जिससे दो लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊरानीपुर से झांसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एक पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्राम देवरी सिंहपुरा निवासी आसाराम और काशीराम के मध्य रास्ते और जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले ने उग्र रूप धारण कर लिया। इसी बीच लाठी-डंडे, धारदार हथियार और गुम्मा-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के आसाराम पर हमला बोल दिया। सिर में चोट लगने से आसाराम लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। दादा आसाराम को बचाने आए नाती रहीस कुमार पर भी हमला कर दिया, जिससे उसको भी गंभीर चोटें आ गईं। परिजन लहूलुहान अवस्था में दोनों को रानीपुर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सीएचसी से झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला सहित तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी कुलदीप पवार ने बताया कि एक पक्ष के रहीस कुमार की तहरीर पर काशीराम, मलखान, बलवान, किल्लन व विपिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें