फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दोस्त की बारात से लौट रहे दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दोस्त की बारात से लौट रहे दो युवकों की मौत
विज्ञापन

झांसी। दोस्त की बारात से लौैट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे गांव में छाईं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों युवकों का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

गरौठा थाना इलाके के हैवतपुरा निवासी घनश्याम की रविवार की रात शादी थी। बारात बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम सिनौनिया गई हुई थी। पंकज के दो दोस्त गांव के अनिल (19) और दीपू (22) भी बरात में शामिल होने के लिए सिनौनिया गांव गए हुए थे। जयमाला होने के बाद दोनों वैन से वापस अपने घर के लिए निकले। इसी दरम्यान वैन सेमरी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ दो युवकों की मौत का समाचार सुनकर पूरे गांव में मातम पसर गया। सोमवार को दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें