फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दवा कारोबारी के यहां लूट करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में घायल

Wed, 08 Jul 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राम राजा दवा बाजार स्थित महेश मेडिकल एजेंसी में गार्ड को बंधक बनाकर लूट करने वाले दोनों बदमाश बुधवार आधी रात के बाद बसेरा फार्म हाउस के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट की रकम करीब 1.49 लाख रुपये समेत वारदात में इस्तेमाल गैस कटर एवं अन्य वस्तुएं भी बरामद की हैं। इनमें से एक बदमाश कुछ महीने तक दवा कारोबारी के यहां नौकरी भी कर चुका। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी (सिटी) प्रीति सिंह के मुताबिक दोनों बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इसी दौरान दोनों बदमाशों के बसेरा फार्म हाउस के पास होने की सूचना मिली। बुधवार आधी रात के बाद नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव एवं स्वॉट टीम मौके पर जा पहुंची। पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गए। पूछताछ में अपना नाम छोटे लाल राजपूत उर्फ पवन निवासी हाईटेक सिटी के पास, रक्सा बताया जबकि दूसरे ने दिनेश निवासी करेरा शिवपुरी बताया। पुलिस के मुताबिक छोटे लाल पहले विजय के यहां नौकरी करता था। विजय ने उसकी हरकतों की वजह से उसे नौकरी से बाहर कर दिया था। उसे दुकान के बारे में सब कुछ पता था। वारदात से पहले दिनेश को लेकर उसने रेकी भी की थी। बता दें, शनिवार तड़के दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए क्राइम ब्रांच के दफ्तर के सामने बने दवा बाजार में घुसकर दोनों बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना लिया था और गैस कटर से शटर काटकर गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें