फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से आए दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के इरादे से आए दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को जिले की पुलिस ने लूट करने के इरादे से आए दो शातिर बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से लूटा गया माल, बाइक व तमंचा भी मिला। पकड़े गए बदमाश शिवपुरी व बबीना थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। दोनों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को बदमाशों ने थाना बबीना क्षेत्र में एक दंपती के साथ लूटपाट की थी। तमंचे के दम पर बाइक सवार बदमाश महिला के गले से जेवरात, मोबाइल छीन ले गए थे। इस दौरान पति के विरोध करने पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश जेल चौराहा के इर्द गिर्द लूटपाट करने की नीयत से मौजूद हैं। सूचना पर कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से जेवरात, तमंचा व अन्य माल मिला। पूछताछ के लिए दोनों को थाने लाया गया, जहां उन्होंने अपने नाम थाना रक्सा के बाजना गांव निवासी सोनू अहिरवार व दतिया के रामनगर डेरा कॉलोनी निवासी मनीष गौतम बताए। पूछताछ मेें दोनों ने थाना बबीना की लूटपाट के साथ मध्य प्रदेश के शिवपुरी मेें हुई लूटपाट भी स्वीकार की।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। टीम में नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, थानाध्यक्ष रक्सा व सर्विलांस प्रभारी विजय कुमार पांडेय, स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर, एसआई सुुरेंद्र प्रताप सिंह, एसआई देवेश सिंह, राजीव सिंह, सोमेश, मोहन सिंह, दुर्गेश, मनोज कुमार, योगेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह, शैलेेंद्र चौहान, पदम गोस्वामी, प्रदीप सेंगर, रमेश कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चोरी की बाइक से करते थे लूट
पकड़े गए बदमाश चोरी की बाइक से ही लूटपाट करते थे। उनके पास से बरामद बाइक भी चोरी की निकली। उक्त बाइक को शिवपुरी में की गई लूट के दौरान छीना गया था। पकड़े गए आरोपी सोनू अहिरवार पर बबीना, रक्सा, तालबेहट, टहरौली व शिवपुरी में लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके गैंग का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें