झांसी। समता एक्सप्रेस के इंजन से बुधवार को करारी रेलवे स्टेशन के पास दो जानवर (गाय) टकरा गए। इससे जानवरों का मांस इंजन के नीचे फंस गया। इस कारण ट्रेन आधे घंटे तक मौके पर खड़ी रही।
बुधवार की सुबह 10.30 बजे विशाखापटनम से नई दिल्ली जाने वाली समता एक्सप्रेस झांसी से दतिया स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, तभी करारी रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरियों पर चल रहीं दो गायें ट्रेन के इंजन से टकरा गई। चालक ने तुरंत की ट्रेन को मौके पर रोक लिया। इंजन के नीचे मांस के टुकड़े फंस गए थे। चालक ने करारी रेलवे स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे गैंग मैनों ने इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को बाहर निकाला। घटना के कारण आधे घंटे बाद ट्रेन मौके से रवाना हो सकी।