फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों से 3.48 लाख मिले

Thu, 09 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो कारों से 3.48 लाख मिले - फोटो : demo
विज्ञापन
जेल चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कारों से 3.48 लाख रुपये बरामद किए। लाइसेंसी रिवाल्वर व छह कारतूस भी मिले हैं। नवाबाद पुलिस ने नकदी सील कर दी है। ठेकेदार और दूध कारोबारी से मिली रकम की जांच इनकम टैक्स की टीम ने शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

आईपीएस प्रशिक्षु प्रमोद कुमार, सीओ चंद्रकेश और यातायात प्रभारी सुभाष यादव सुबह करीब 11 बजे जेल चौराहा पहुंचे। उन्होंने पहले दोपहिया फिर चौपहिया वाहनों को चेक किया। पुलिस ने बरुआसागर निवासी ठेकेदार सुरेश कुमार की कार रुकवाई। तलाशी में सुरेश के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर व छह कारतूस मिले। गाड़ी के अंदर रखे बैग से एक लाख 48 हजार 600 रुपये मिले। वे रुपयों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्हें कार्रवाई के लिए नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर जमा कर ली है। नकदी भी जब्त कर ली गई है, इनकम टैक्स अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई हो होगी। वहीं, सुरेश ने बताया कि वह ठेकेदार है। उसकी बहन की शादी पांच फरवरी को थी, जिसका भुगतान करने जा रहा था।
कुछ देर बाद पुलिस ने इलाहाबाद बैंक चौराहा निवासी दूध कारोबारी अमिताभ नगरिया की कार से दो लाख रुपये बरामद किए। नवाबाद थाना पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए। अमिताभ ने बताया कि एचडीएफसी बैंक से रुपये निकाले थे। वह रुपये लेकर दूध का भुगतान करने निवाड़ी जा रहे थे। इनकम टैक्स टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें