फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तंत्र-मंत्र का उलाहना देने पर दो सगे भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। तंत्र-मंत्र का उलाहना देने पर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी राजीनामे का दबाव बनाने लगे। न मानने पर शाम को उन्होंने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम अक्सेव निवासी राजेश सोनकिया ने बताया कि उसकी शादी के बाद से विपक्षी की मां तंत्र-मंत्र करती आ रही है। तंत्र-मंत्र करने की तस्वीर उसके घर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इसकी उलाहना देने वह रविवार सुबह भाई के साथ विपक्षी के घर गया था। इसी दरम्यान विपक्षियों ने भाई को घर के अंदर खींचकर उसके साथ जमकर मारपीट की। वह भाई को लहूलुहान हालत में किसी तरह विपक्षियों से छुड़ाकर मऊरानीपुर अस्पताल ले गया। सूचना पर लहचूरा थाना पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से विपक्षी लगातार राजीनामे का दबाव बनाते रहे। न मानने पर शाम तकरीबन चार बजे विपक्षी घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। इस दरम्यान विपक्षियों ने उस पर और भाई देव प्रकाश सोनकिया पर तमंचे की बटों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जैसे-तैसे जान बचाकर भागे और खुद को घर में बंद कर लिया। इस दरम्यान विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर लहचूरा थाना पुलिस ने आरोपी अक्सेव निवासी जय तिवारी, जितेंद्र तिवारी, गांधीगंज मऊरानीपुर निवासी राजकुमार तिवारी व रानू तिवारी समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें