फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दो सटोरिये गिरफ्तार, 8 करोड़ के क्वाइन बरामद, सरगना को तलाशने में जुटी पुलिस

Fri, 01 May 2026 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.05 करोड़ रुपये के क्वाइन बरामद हुए हैं। पुलिस ने नौ बैंक खातों से 1.80 लाख रुपये की राशि फ्रीज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सटोरिये। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार पुलिस ने महेंद्रपुरी कॉलोनी में संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.05 करोड़ रुपये के क्वाइन बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के सरगना की तलाश जारी है।
विज्ञापन


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के अनुसार, बुधवार देर रात मिली सूचना पर थाना प्रभारी जेपी चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। मकान के भीतर विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। तलाशी में मोबाइल फोन से चार अलग-अलग आईडी मिलीं, जिनमें कुल 8.05 करोड़ के क्वाइन पाए गए।
मौके से महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अंशुमान सिंह और अभिषेक पाठक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गिरोह का सरगना पठौरिया निवासी रवि कुशवाहा है, जो एजेंट और सुपर एजेंट आईडी उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन


खातों में जमा राशि फ्रीज
पुलिस ने आरोपियों के नौ बैंक खातों की जांच कर 1.80 लाख रुपये की राशि फ्रीज कराई है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई में ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी दिलीप पांडेय, अनुराग शर्मा, सचिन मिश्रा, वंदना और कर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें