फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे चंदन, जुगल और जितेंद्र: झांसी-खजुराहो हाइवे पर आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 07 Aug 2023 09:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

हादसे को देख आसपास के लोग जमा हो गए। सकरार पुलिस भी थोड़ी देर में पहुंच गई। तीनों घायलों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां घायलों की नाजुक हाल देखकर उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-खजुराहो हाइवे पर रविवार रात सकरार के पास फ्लाई ओवर में दो बाइक आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो आपस में रिश्तेदार थे जबकि एक युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला था। तीनों की मौत की खबर जैसे ही उनके घरों में पहुंची परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन

नवाबाद के पिछोर में अंसल कॉलोनी के पास रहने वाले चंदन प्रजापति (50) पुत्र घनश्याम रविवार शाम अपने साढ़ू गुदरी निवासी जुगल प्रजापति (55) के साथ मऊरानीपुर गए थे। रात में दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। 

रात करीब नौ बजे जैसे ही यह लोग सकरार फ्लाई ओवर पर पहुंचे उसी समय उल्टे दिशा से नौरा निवासी जितेंद्र यादव (27) बाइक से आ रहा था। अचानक आमने-सामने हो जाने से दोनों अपनी बाइक संभल नहीं सके। उनकी बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में चंदन, जुगल एवं जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर चोट आ गई। हादसे को देख आसपास के लोग जमा हो गए। सकरार पुलिस भी थोड़ी देर में पहुंच गई। तीनों घायलों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां घायलों की नाजुक हाल देखकर उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान चंदन और जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि दोपहर में जुगल ने भी दम तोड़ दिया।

परिवार का इकलौत सहारा था जितेंद्र
जितेंद्र नौरा गांव में ही रहकर खेती-किसानी करता था। घर से सब्जी खरीदने निकला था। इसके बाद वह वापस लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक दो साल पहले जितेंद्र के छोटे भाई छोटू की मौत हो चुकी। अब जितेंद्र ही बुजुर्ग मां-बाप का इकलौता सहारा था। जितेंद्र की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची पत्नी आरती बेहोश हो गई।
विज्ञापन

घर में रोना-पिटना मच गया। उनके तीन साल का बेटा है। मां भी रोते-रोते बेदम हो गई। वहीं, चंदन के परिवार में पत्नी समेत दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। पुत्र सुरेंद्र एवं पुत्री पूजा की शादी कर चुके जबकि दो की शादी अभी होनी बाकी है। चंदन इसी साल पुत्री डॉली की शादी करना चाहते थे लेकिन, उसके पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें